बुद्ध के इन विचारो ने मेरी सोच बदली !क्या आपकी सोच बदली ?

बुद्ध के इन विचारो ने मेरी सोच बदली !क्या आपकी सोच बदली ?

Image Credit Goes To Wikimedia & Shih Ruchang

धन्य है नेपाल की वो धरती जिसे बुद्ध ने अपना निवास स्थान बनाया  धन्य है भारत जिसे बुद्ध ने अपनी कर्म भूमि बनाई। सिद्धार्थ अर्थात बुद्ध वो अवतारी पुरुष थे जिनके हर एक वाक्य पे संसार के हर मनुष्य को अपने  प्रश्न का उत्तर प्राप्त हो जाता था। 

जब बुद्ध थे उस वक़्त तो उनके दर्शनं मात्र से मनुष्य को आंतरिक शांति की अनुभूति होती थी परन्तु आज बुद्ध नहीं है क्योकि वो अपना अवतारी कार्य पूर्ण करके अपने लोक को जा चुके है पर भगवन के हर अवतार की तरह इस अवतार में भी बुद्ध ने  वो उपदेश दिए जिससे चिरकाल तक समस्त मानव जाती अपने कल्याण को प्राप्त हो सके और जीवन की वास्तविकता को समझ सके। 

बुद्ध के विचार आज पुरे विश्व में मान्यता प्राप्त है और संसार की एक तिहाई आबादी बुद्ध की पूजा करती है। 
संसार को  दुखो से उबारने के लिए बुद्ध ने अपने घर और वैभव पूर्ण जीवन का त्याग किया था और घोर तप के बाद उनको बोधिसत्व प्राप्त हुवा जिसके  बाद वो बुद्ध कहलाये। 
उनके कुछ प्रमुख उपदेश आज हम आपको बताएँगे जिनको जान कर आपको अपने जीवन को सही दिशा देने में सहायता मिलेगी। उपदेश -

1 )इच्छाओ का कभी अंत नहीं होता। अगर आपकी एक इच्छा पूरी होती है तो दूसरी इच्छा ततकाल जन्म ले लेती है। 

२)क्रोध करना ,गर्म कोयले को किसी और पर फेकने के उद्देश्य से अपने हाथो में पकडे रहने के समान है जिससे हम स्वयं अपना ही हाथ जला बैठते है। 

3 )एक दिए की लौ से हज़ारो दिए जल सकते है और उस दिए का उजाला भी कम नहीं होगा। इसी प्रकार ज्ञान बाटने से कम नहीं होता और प्रेम बाटने से कम नहीं होता अपितु  बढ़ता है। 

4 )तुम अपने क्रोध के लिए दंड नहीं पाओगे बल्कि तुम अपने क्रोध के द्वारा ही दंड पाओगे। 

5 )स्वस्थ शरीर सबसे बड़ा उपहार है ,संतोष सबसे बड़ा धन है और वफादारी सबसे बड़ा सम्बन्ध है। क्योकि स्वस्थ शरीर के आप  का कोई सुख प्राप्त नहीं कर सकते। अगर आप संतोषी है तो आप परम सुखी रहेंगे क्योकि आपकी कोई इच्छा ही नहीं रहेगी। और अगर प्रत्येक सम्बन्ध के प्रति आप पूर्ण रूप से वफादार है तो आपको हर सम्बन्ध से पूर्ण प्रेम प्राप्त होगा। 
बुद्ध के मुख से निकला हुवा प्रत्येक वचन हमारे अंतर्मन में एक प्रेरणा और ऊर्जा का संचार करता है। इसलिए हम कह सकते है की बुद्ध सदा से थे ,सदा है और सदा रहेंगे। बुद्ध एक महान शांति उपदेशक थे और उन्होंने अपने उत्तम विचारो से समस्त मानव जाती का मार्गदर्शन किया और उनके विचार आज भी हमारा पथ प्रदर्शन कर रहे है। 

Comments